डॉ. हर्षवंती बिष्ट को वयोश्री सम्मान से नवाजा
देहरादून। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी उत्तराखंड, देहरादून की ओर से डॉ. हर्षवंती बिष्ट को वयोश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने इंदिरा कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पगड़ी और शाल ओढ़ाई तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष एलआर कोठियाल, प्रदेश महासचिव एसपी गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. एएस नेगी और केके ओबराय उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. बिष्ट के योगदान और उपलब्धियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
डॉ. हर्षवंती बिष्ट को देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा विभिन्न अवसरों पर सम्मानित किया जा चुका है।
सोसायटी की ओर से वरिष्ठ नागरिकों और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने की पहल के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।