कामाक्षी के शानदार खेल की बदौलत बाल भवन द्वारका गर्ल्स की शानदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l कामाक्षी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बाल भवन द्वारका गर्ल्स ने पहले आर पी सी ए गर्ल्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में एच एल क्रिकेट अकैडमी गर्ल्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला जानकी देवी कॉलेज ग्राउंड में खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एच एल क्रिकेट अकैडमी गर्ल्स ने 30 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन बनाए। टीम की ओर से सृष्टि रोलानिया ने 69 रन, इशिता राणा ने 24 रन और कासवी ने 23 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
जवाब में बाल भवन द्वारका गर्ल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 172 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया। कामाक्षी ने विस्फोटक अंदाज में 24 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। मायरा यादव ने 43 रन और मनिका गहलोत ने 33 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हर्षिता फासवल ने 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
कामाक्षी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सुरजीत वर्मा जी ने प्रदान किया।