यश डबास के शानदार शतक की बदौलत टेलीफांकन क्लब क्वार्टर फाइनल में

नई दिल्ली (संवाददाता)। यश डबास के शानदार शतक की बदौलत टेलीफांकन क्लब ने 41वें ऑल इंडिया लक्ष्मण दास छाबड़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेंट स्टीफन ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टेलीफांकन क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 58 रन से हराया।

टेलीफांकन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाए। यश डबास ने 101 गेंदों में 119 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। भारत सिंधवानी ने 39 गेंदों में 71 रन बनाए, जबकि परीक्षित सेहरावत ने 50 रन का योगदान दिया। फ्रेंड्स Cricket Club की ओर से नामित गुप्ता ने 3 विकेट लिए, जबकि यश बंसल ने 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम 37 ओवर में 248 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मानव ने 77 रन, निर्देश बसोया ने 57 रन और आर्य सिंह ने 34 रन की पारी खेली।

यू एस टी मेन ऑफ द मैच का प्राइज यश डबास को दिया गया, जबकि कीमती फाइटर ऑफ द मैच का प्राइज निर्देश बसोया को प्रदान किया गया। दोनों खिलाड़ियों को यह सम्मान कोच मदन शर्मा और मोहिंदर छाबड़ा जी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed