पायनियर क्रिकेट क्लब ने जीता 11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल खिताब 

फाइनल में नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया 
नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच विपुल की शानदार 92 रन की पारी (73 गेंद 12 चौक व 2 छक्के) और अश्विनी चिल्लर 61 रन (48  गेंद, 7 चौके व 2 छक्के) की बेहतरीन पारी के दम पर पायनियर क्रिकेट क्लब ने 11वें  राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमायाl नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 249 रन बनाएl उसके लिए प्रियांशु भारद्वाज ने 80 रन की पारी खेली जबकि हर्षित सेठी ने नाबाद 49 रन और गगन वत्स ने 41 रन की पारियां खेलीl पायनियर क्रिकेट क्लब के लिए जसमीत नैन ने 6 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट जबकि अजय यादव ने 8 ओवर में 47 रन देकर दो विकेट हासिल किएl जवाब में पायनियर क्रिकेट क्लब के टीम ने 35.01 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाकर खिताब जीत लियाl उसके लिए विपुल ने 92 रन, अश्विनी चिल्लर ने 61 रन व मलिक ने 39 रन की नाबाद पारियां खेलीl नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब के लिए करण चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 50 रन लेकर 4 विकेट लिए जबकि हर्षित सेठी ने 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किएl इस मौके पर मुख्य अतिथि श्याम शर्मा, विनोद शर्मा और पवन कुमार (स्पोर्ट्स सन) मौजूद रहेl विपुल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जबकि स्पर्श जोशी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गयाl अबीर सूदन को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गयाl अरविंद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed