51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल : एस.आर. के. टेक्नोलॉजीज की सोनेट क्लब पर जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l किमाती स्पोर्टस मैन ऑफ़ द मैच नकुल शर्मा की शानदार पारी से एस.आर. के. टेक्नोलॉजीज XI क्रिकेट क्लब ने सोमवार को खेले गए दूसरे दौर के तीसरे व प्रतियोगिता के 13वें मैच में सोनेट क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराकर 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज कीl एस.आर. के. टेक्नोलॉजीज के कप्तान अरविंद वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सोनेट क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए शिवम किशोर 69 रन (60 गेंद), नमन तिवारी 52 रन (40 गेंद) और आर्यन दलाल 44 रन (43 गेंद ) की बल्लेबाजी की बदौलत 9 विकेट खोकर 239 रन बनाएl एस.आर. के टेक्नोलॉजीज की तरफ से परातीक रमन (3/13), अविनाश थापा (2/44), और नितिन तंवर (2/56) ने शानदार गेंदबाजी कीl

जवाब में एस.आर. के. टेक्नोलॉजीज के बल्लेबाजों ने नकुल शर्मा 68 रन (53 गेंद ), धनंजय सिंह 46 रन (26 गेंद), व अन्य की बल्लेबाजी के सहयोग से 32.1ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लियाl सौनेट क्रिकेट क्लब के लिए लोकेश नागर (2/41), आर्यन दहिया (2/43) और शौर्य सिंह (2/57) ने अच्छी गेंदबाजी कीl