स्वेता सेहरावत की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत सिटी क्रिकेट अकैडमी की तीसरे कल्पना चावला गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)। स्वेता सेहरावत की शानदार बल्लेबाजी और अंशु नागर की घातक गेंदबाजी की बदौलत सिटी क्रिकेट अकैडमी ने श्री फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज से शुरू हुए तीसरे कल्पना चावला गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में नोएडा वांडर गर्ल्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

प्लेयर ऑफ द मैच स्वेता सेहरावत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा प्रज्ञा रावत ने 49 रन और अंशिका ने नाबाद 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

गेंदबाजी में अंशु नागर ने घातक प्रदर्शन करते हुए 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। शिक्षा कोली ने 3 विकेट 38 रन देकर और प्रगति बिष्ट ने 2 विकेट 20 रन देकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा वांडर गर्ल्स की टीम 38 ओवर में 192 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मोनिका ने 51 रन और रिया रावत ने 50 रन की शानदार पारियां खेलीं, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

जवाब में सिटी क्रिकेट अकैडमी ने 30.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड स्वेता सेहरावत को दिया गया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राकेश पावरिया जी ने किया। इस अवसर पर पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सुरजीत वर्मा जी तथा फेयर वे फेयर प्ले चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे और पूरे मैच का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed