नोएडा वंडर्स क्लब ने जीती ऑल इंडिया नॉर्थ वेस्ट ट्रॉफी अंडर 14 ट्रॉफी

नई दिल्ली (संवाददाता)l समर्थ कोथा की शानदार 83 रन की पारी (51 गेंद, 16 चौके) और आरव सिंह 52 रन की पारी के बाद अभिज्ञान सिंह, तनिष्क शर्मा और आरव शर्मा की शानदार गेंदबाजी के दम पर नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब ने 11वें ऑल इंडिया नॉर्थ वेस्ट ट्रॉफी अंडर 14 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में वाईटीसीए हुबली को 180 रन से हराकर खिताब जीत लियाl

शिर्डी में खेले गए टूर्नामेंट में नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कियाl नोएडा वंडर्स की टीम ने समर्थ और आरव के अर्धशतक और लव कुमार के 13 गेंद में खेली गई 31 रन की पारी की मदद से 30 ओवर में 7 विकेट को कर 258 रन बनाएl  वाईटीसीए  हुबली के लिए अंश ने 41 रन देकर है दो विकेट लिएl जवाब में वाईटीसीए हुबली की टीम महज 18 ओवर में 77 रन बनाकर आउट हो गईl उसके लिए सच्चिदानंद ने 25 रन की पारी खेलीl नोएडा वंडर्स क्लब के लिए अभिज्ञान सिंह ने 10 रन देकर तीन विकेट, तनिष्क शर्मा ने 23 रन देकर 2 विकेट और आरव शर्मा ने 22 रन देकर दो विकेट हासिल किएl सागर यादव को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अभिज्ञान सिंह को सर्वश्रेष्ठ बॉलर, तनिष्क शर्मा को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गयाl आरव शर्मा प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट घोषित किए गएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *