डीडीसीए महिला T20 लीग : रितु और अनुष्का के खेल से यंग क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l रितु सिंह के  शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (117 रन व 17 रन देकर चार विकेट) और अनुष्का तंवर के शानदार 100 रन की मदद से यंग क्रिकेट क्लब ने डीडीसीए महिला T20 लीग में शुभनिया क्रिकेट क्लब पर 149 रन की शानदार  जीत दर्ज कीl
यंग क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट खोकर 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा कियाl उसके लिए रितु सिंह ने 117 की पारी खेली जिसमें 18 चौके और दो छक्के जड़ेl इसके अलावा अनुष्का तंवर ने 100 रन की नाबाद पारी खेलीl जिसमें उन्होंने 16 चौके ठोकेl जवाब में सुभानिया क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट होकर 89 रन ही बना सकीl उसके लिए श्रेया यादव ने 37 रन, वसुधा प्रसाद ने 19 रन की पारी खेलीl यंग क्रिकेट क्लब के लिए रितु सिंह ने 17 रन देकर चार विकेट जबकि तमन्ना सिंह ने एक विकेट हासिल कियाl इस जीत से यंग क्रिकेट क्लब अपने पूल में शीर्ष पर रहाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *