द्वितीय अखिल भारतीय उत्तर पश्चिम ट्रॉफी अंडर-14 शिरडी : नोएडा वंडर्स ने वाईटीसीए हुबली को 164 रन से हराया

नई दिल्ली (संवाददाता)l शिरड़ी केकेपी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे द्वितीय अखिल भारतीय उत्तर पश्चिम अंडर-14 ट्रॉफी में आज नोएडा वंडर्स और वाईटीसीए हुबली के मध्य मैच खेला गया जिसमे नोएडा वंडर क्लब दिल्ली ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा वंडर्स ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 264 रन बनाए जिसमे सागर यादव ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 128 रन बनाए जबकि यश भारद्वाज ने 26 रन का योगदान दिया। सच्चिदानंद यादव ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए।

जवाबी पारी खेलने उतरी वाईटीसीए हुबली की टीम 20.3 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे सच्चिदानंद यादव ने 29 रन का योगदान दिया। लव कुमार ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि अभिज्ञान सिंह ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए। तनिष्क शर्मा ने 7 रन देकर 2 विकेट लिए। इस तरह सागर यादव को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *