डीडीसीए हॉट वेदर क्रिकेट : अबीर सूदन के नाबाद शतक से कश्मीरी गेट कोल्ट्स ने पायनियर क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया

नई दिल्ली (संवाददाता)l डीडीसीए हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 16 में पायनियर क्रिकेट क्लब और कश्मीरी गेट कोल्ट्स के मध्य खेला गयाl जिसमे कश्मीरी गेट कोल्ट्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पायनियर क्रिकेट क्लब की टीम 32.3 ओवर में 243 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे कपिल ने 69 और अश्विनी चिल्लर ने 60 रन की पारी खेली। हर्ष त्यागी ने 49 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि देव कश्यप ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए।

जवाबी पारी खेलने उतरी कश्मीरी गेट कोल्ट्स की टीम ने 29.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। अबीर सूदन ने नाबाद 132* (89) रन की पारी खेली जबकि मो. कैफ ने नाबाद 75 रन बनाए। वंश मेहरा ने 34 रन का योगदान दिया।

अंकित रेढू ने 45 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड अबीर सूदन (दिल्ली अंडर-16 खिलाड़ी) को दिया गया। अबीर सुदन हाल ही में एनसीए कैंप करके वापस लौटे हैं और दिल्ली की अंदर 16 टीम को रिप्रेजेंट भी कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *