G-KBRGW2NTQN आंदोलनकारी के निधन पर किया शोक – Devbhoomi Samvad

आंदोलनकारी के निधन पर किया शोक

देहादून। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने किच्छा के जाने-माने राज्य आंदोलनकारी जीवन जोशी और पौड़ी की आंदोलनकारी विमला देवी पंत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दोनों आंदोलनकारी नेताओं को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में राज्य आंदोलन की अगुवाई का श्रेय देते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि दोनों के निधन से ही राज्य आंदोलनकारियों को झटका लगा है। उन्होंने दोनों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य आंदोलन में उनके योगदान की सराहना की है। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष हरि कृष्ण भट्ट कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री सरिता नेगी अनिल जोशी डॉ विजेंद्र पोखरियाल उपाध्यक्ष विशंभर खकंक्रियाल, केंद्रीय प्रवक्ता उमेद सिंह मेहरा महिला शाखा की अध्यक्ष सावित्री नेगी आदि नेताओं ने दोनों नेताओं के निधन को बड़ी भारी क्षति बताते हुए सरकार से तत्काल चीनी करण की रुकी हुई प्रक्रिया को बहाल किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पिछले 3 महीने में 40 से अधिक जानकारी की मृत्यु हुई है इसमें कई लोग बिना चीनी करण के ही परलोक को लौट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *