G-KBRGW2NTQN नाबालिग का अपहरण के बाद दुष्कर्म – Devbhoomi Samvad

नाबालिग का अपहरण के बाद दुष्कर्म

पौड़ी।नेपाली मूल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दूसरे धर्म के लड़के ने जंगल में दुष्कर्म किया। आरोपी ने लड़की को किसी को भी इस घटना के बारे में जानकारी न देने के लिए धमकाया था। लेकिन पीड़िता ने अपने घर पहुंचकर परिवारजनों को अपनी आपबीती सुना दी।
घटनाक्रम के अनुसार पौड़ी के एक मौहल्ले की रहने वाली नेपाली मूल की नाबालिग लड़की गुरुवार दोपहर में अपने घर को लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे घर तक छोड़ने के बहाने से अपनी मोटर साइकिल पर बैठा दिया। जिसके बाद वह लड़की को लेकर खिसरू रोड पर जंगलों की ओर चला गया। इस दौरान उसने लड़की को मुंह ने खोलने की धमकी दी थी। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक जैद उसे लेकर घने जंगलों में पहुंचा, जहां उसने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने उसपर इस घटना के बारे में किसी को भी जानकारी न देने के लिए दबाव दिया। पीड़िता के अनुसार युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लेकिन पीड़िता ने अपने घर पहुंचकर परिवारजनों को अपनी आपबीती सुना दी। जिसके बाद नाबालिग के चचेरे भाई ने पौड़ी कोतवाली में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई। इस बात की जानकारी होते ही शहर के कई लोग कोतवाली में एकत्रित हो गए। आरोपी के दूसरे सम्प्रदाय का होने के कारण यह मामला संवदेनशील हो चला था। पीड़िता का जिला चिकित्सालय पौड़ी में मेडिकल परीक्षण करवाया गया। कोतवाल लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को छतरी धार से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *