एम्स में मिले 38 कोरोना पॉजिटिव, छह कोरोना मरीजों की मौत

 

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित 6 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 38 लोगों की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 20 स्थानीय लोग भी शामिल हैं।
शिवाजीनगर, ऋषिकेश निवासी 35 वर्षीय महिला, गंगानगर, ऋषिकेश निवासी 51 वर्षीय पुरुष, बापूग्राम ऋषिकेश निवासी 45 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय पुरुष, वीरभद्र मार्ग ऋषिकेश निवासी 29 वर्षीय महिला और एक अन्य 30 वर्षीय पुरुष, नंदू फार्म ऋषिकेश निवासी 21 वर्षीय महिला, रेलवे रोड ऋषिकेश निवासी 31 वर्षीय पुरुष व गुमानीवाला निवासी 22 वर्षीया महिला की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऋषिकेश निवासी 54 वर्षीय महिला, भरत विहार कलोनी, ऋषिकेश निवासी 38 वर्षीय पुरुष व एक अन्य महिला, आईडीपीएल ऋषिकेश निवासी 77 वर्षीय पुरुष और मनीराम मार्ग ऋषिकेश निवासी 35 वर्षीय पुरुष की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *