G-KBRGW2NTQN पदोन्नत हुए 88 उपनिरीक्षक – Devbhoomi Samvad

पदोन्नत हुए 88 उपनिरीक्षक

देहरादून। लंबे समय से पदोन्नति की राह ताक रहे नागरिक पुलिस के 88 उपनिरीक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को पुलिस मुख्यालय ने 88 उपनिरीक्षकों की निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की सूची जारी कर दी गई है।पुलिस मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुष्पक ज्योति ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस,अभिसूचना) सेवा नियमावली 2018 एवं उत्तराखण्ड पुलिस उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस,अभिसूचना)(संशोधन) सेवा नियमावली 2019 में निहित प्रावधान के अनुसार वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2020 के अन्तर्गत उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया के परिपेक्ष्य में मुख्यालय द्वारा गंिठत विभागीय चयन समिति द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर 88 उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *