यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ स्टडीस द्वारका कैंपस ने जीता बास्केटबॉल खिताब
गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट
नई दिल्ली (संवाददाता)l यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ स्टडीस द्वारका कैंपस ने बास्केटबॉल फाइनल मुकाबले में महाराजा सूरजमल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी को एक तरफ मुकाबला में 27 -7 से हराकर गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट का खिताब जीत लियाl यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ स्टडीस द्वारका की टीम में आन्या, हर्षिता, प्रियंका, वंशिका, दीपिका, श्रद्धा, स्मृति, कुंजल, अक्षिता, मान्य, ऋषिका और आशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचा और अंत में जीत हासिल करने में सफल रहीl टीम की कोच मासूम नैन ने टीम को जीत के लिए बधाई दीl