ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट : टीएनएम क्रिकेट अकादमी की 5 विकेट से जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l अभिषेक भाटी की शानदार 156 रन की पारी (54 गेंद, 17 चौके, 12 छक्के) की मदद से टीएनएम क्रिकेट अकादमी ने चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में एसेक्स फॉर्म्स क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से पराजित कर दियाl एसेक्स फॉर्म्स क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 4 विकेट खोकर 318 रन का स्कोर खड़ा कियाl उसके लिए हार्दिक यादव ने 94 रन (56 गेंद, 9 चौके, सात छक्के), ऋषित दया ने 79 रन और द्वीप गहलोत ने 65 रन की पारियां खेलीl टीएनएम क्रिकेट अकादमी के लिए विहान विश्नोई ने 54 रन देकर एक विकेट लियाl जवाब में टीएनएम क्रिकेट अकादमी की टीम 30.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 323 रन बनाकर मैच जीत लियाl उसके लिए अभिषेक भाटी ने 156 रन और श्लोक शर्मा ने 43 जबकि आरुष गुप्ता ने 37 रन की पारी खेलीl एसेक्स फॉर्म्स क्रिकेट क्लब के लिए द्वीप गहलोत ने 48 रन लेकर दो विकेट लिएl