यशपाल शर्मा मेमोरियल अंड़र-19 क्रिकेट : दिल्ली क्रिकेट हब की शानदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाताl)l मैन ऑफ़ द मैच लक्ष्य नारंग के शानदार 102 रन की शतकीय पारी (48 गेंद, 9 चौके और 9 छक्के) व साईं अंश बोरा 67 रन (35 बॉल 12 चौके, दो छक्के) की शानदार पारियों से दिल्ली क्रिकेट हब में चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंड़र-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से आसानी से पराजित कर दियाl रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.201 ओवर में 176 रन ही बना पाईl उसके लिए प्रथम जोत सिंह ने 58 रन व शौर्य वीर सिंह ने 46 रन की पारियां खेलीl दिल्ली क्रिकेट हब के लिए पार्थ भाटिया ने 33 रन देख चार विकेट, आयुष देव ने 16 रन देकर 2 विकेट व करण शर्मा ने 42 रन देख दो विकेट लिएl जवाब में दिल्ली क्रिकेट हब की टीम ने मात्र 14 ओवर में एक विकेट खोकर 177 रन बनाकर मैच जीत लियाl