ऑल इंडिया यशपाल शर्मा क्रिकेट मेमोरियल : नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब की सात विकेट से जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ़ द मैच 21 रन देकर तीन विकेट और यश कौशिक 34 संडे के चार विकेट की शानदार गेंदबाजी के दम पर नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब ने चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में तिलक नगर कोल्ड कोल्ट्स को 7 विकेट से पराजित कर दियाl तिलक नगर कोल्ट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.2 ओवर में महज 120 रन पर सिमट गयीl उसके लिए आर्य ने 35 रन और आरव गर्ग ने 29 रन की पारी खेलीl वंडर्स क्रिकेट क्लब के लिए यश कौशिक ने 4 विकेट गौतम ने तीन विकेट और देव बच्चस ने दो विकेट लिएl नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब के लिए गोपाल चाहर ने 47 रन और अमृत श्रीवास्तव ने 42 रन की पारी खेलीl जिसकी बदौलत उसने 10.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 121 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लियाl तिलक नगर कोल्ट्स के लिए आरव गर्ग ने 48 रन देकर तो विकेट लिएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *