ऑल इंडिया यशपाल शर्मा क्रिकेट मेमोरियल : टेलीफनंकन  क्रिकेट क्लब के शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ़ द मैच निर्भय डागर (69 रन, 8 चौके, तीन छक्के, 42 गेंद और 35 रन के 2 विकेट) के शानदार ऑलराउंड खेल से टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने चौथे ऑल इंडिया यशपाल शर्मा मेमोरियल अंड़र-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में पेलिकंस क्रिकेट क्लब को 96 रन से पराजित कर दियाl टेलीफंकन का क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में 297 रन बनाकर आउट हो गईl उसके लिए निर्भय डागर ने 69 रन, परीक्षित ने 53 रन और रमन रंगी ने 40 रन की पारियां खेलीl पेलिकंस क्रिकेट क्लब के लिए अनीश ने 35 रन देख दो विकेट हार्दिक मनोचा ने 46 रन देकर 2 विकेट और यशवर्धन सैनी ने 56 रन देकर दो विकेट लिएl जवाब में पेलिकंस क्रिकेट क्लब की टीम 35.5 ओवर में 201 रन पर सिमट गईl उसके लिए यशवर्धन सैनी ने 80 रन की पारी खेली जबकि तनिष्क तिवारी ने 31 रन  का योगदान दियाl टेलीफंकन क्रिकेट क्लब के लिए विशु त्यागी ने 24 रन देकर तीन विकेट, परीक्षित ने 26 रन के दो विकेट, नामित गुप्ता ने 32 रन के दो विकेट और निर्भय डागर ने 35 रन देकर दो विकेट हासिल कियेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *