G-KBRGW2NTQN शिक्षा विभाग में 96 कनिष्ठ सहायकों को पदोन्नतियां – Devbhoomi Samvad

शिक्षा विभाग में 96 कनिष्ठ सहायकों को पदोन्नतियां

 

पौड़ी। गढ़वाल मण्डल में शिक्षा महकमे से 96 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति दी गई है। सर्वाधिक पदोन्नतियां देहरादून जनपद में की गई हैं। इन पदोन्नतियां को लेकर कर्मचारी पिछले कुछ समय से आंदोलनरत भी थे। राज्य के सबसे बड़ा महकमा कहे जाने वाले शिक्षा महकमें में बड़ी संख्या में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पदों पर पदोन्नतियां की गई हैं। पदोन्नतियां गढ़वाल क्षेत्र में तैनात कनिष्ठ सहायकों की हुई हैं। इस संबंध में गुरूवार को अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा गढ़वाल एसपी खाली के कार्यालय से सूची भी जारी कर दी गई है। सबसे अधिक 22 पदोन्नतियां देहरादून जनपद व सबसे कम 8 पदोन्नतियां उत्तरकाशी जनपद से हुई हैं। पूरे गढ़वाल क्षेत्र में 96 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक पद पर प्रोन्नत किया गया है। अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा गढ़वाल एसपी खाली ने बताया कि पदोन्नत कार्मिकों को नवीन कार्य स्थल पर तैनाती देने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *