उच्च न्यायालय में फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर पति-पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में एक महिला द्वारा हाईस्कूल के फर्जी प्रमाण पत्र व फर्जी आधार कार्ड प्रस्तुत करने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर उच्च न्यायालय के न्यायिक रजिस्ट्रार धमेर्ंद्र सिंह अधिकारी के आदेश पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने रविवार को फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाली टीनू पत्नी अंकित कुमार, उसके पति अंकित कुमार पुत्र मदन पाल निवासी ग्राम मुंडलाना थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला पंजीकृत दिया है। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक पुष्पा बिष्ट को सोंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *