G-KBRGW2NTQN भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए कार्यकर्ता : मधू चौहान – Devbhoomi Samvad

भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए कार्यकर्ता : मधू चौहान

चकराता। जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मधू चौहान ने चकराता पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में दो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्रीमती चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने का काम कर। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को आम जनता के समक्ष रखे। कहा कि भाजपा के शासन काल में जौनसार बावर क्षेत्र में अनगिनत विकास कार्य हुए। कहा कि भाजपा सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम की दिशा में प्रयास किए जा रहे है। लेकिन आम आदमी को सरकार की इस मुहीम में साथ देना होगा। कहा कि कोरोना संक्रमण को हराने के लिए हम सभी को आपस में सोशल डिस्टेंस एवं सतर्कता बरतनी होगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा मोनिका अग्रवाल, सभासद कैंट बोर्ड आनंद राणा, राजेश तोमर, पप्पू राणा, विवेक अग्रवाल, मोनित दुसेजा, युद्धवीर सिंह, अशोक गोयल, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *