G-KBRGW2NTQN श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में आज दूसरा दिन – Devbhoomi Samvad

श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में आज दूसरा दिन

देहरादून। गंगा सेना ट्रस्ट द्वारा उत्तराखण्ड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों, शहीद वीर सेनानियों एवं कोरोना काल के ग्रास बने लोगों की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में आज दूसरे दिन श्री गुरुनाक दून वेल स्कूल प्रांगण में भक्तों ने भाग लेकर श्रीमद भागवत कथा यज्ञ का आनंद लिया एवं कथा के साथ-साथ भक्ति गीतों में श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। कथा वाचक सुभाष जोशी जी जैसे ही कथा स्थल पर पहुंचे भक्तों ने हरे-राम, कृष्णा के मधुर मंत्र से पंडाल को भक्तिमय बना दिया।
आज की कथा में पं. सुभाष जोशी ने राजा प्रक्षित की कथा का भक्तों को सुनाई और पांडवों का वर्णन किया। सुभाष जोशी ने भक्तों को संदेश देते हुए कहा कि हर घर में श्राद्ध के समय गाय माता को याद किया जाता है और श्राद्ध खत्म होते ही हम गाय को भुल जाते हैं। हमें प्रतेक घर से गाय माता को पांच रोटी मिले तो हमारी पूज्यनीय गाय माता को कचरे के डिब्बों से भोजन नहीं खाना पड़ेगा। इस अवसर पर गंगा सेना ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सतीश सकलानी ने कहा कि कथा का आयोजन पूर्ण रूप से प्रशासन की गाईड लाइन के अनुसार किया जा रहा है। सोशियल डिस्टेंस का ध्यान रखा जा रहा है। पंडाल में पैलोथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध है। अवसर पर गंगा सेना ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रूप से
इस अवसर पर प्रवीण गुसाई, सतीश सकलानी, मुकेश सकलानी, माकन लाल बेसरियाल, जयनारायण बहुगुणा, सोनू सकलानी, रविन्द्र गुनसोला, मोहन नेगी, विजय पंवार, नित्यानंद भट्ट, शिव प्रकाश शुक्ला, अंजू कंडारी, सुमन चौहान, मीनाक्षी, चारू चोपड़ा, सरला सेमवाल, बेजयन्ती जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *