G-KBRGW2NTQN धन सिंह, हरक सिंह रावत, माहरा व पुष्कर धामी पाजिटिव कोरोना पॉजीटिव – Devbhoomi Samvad

धन सिंह, हरक सिंह रावत, माहरा व पुष्कर धामी पाजिटिव कोरोना पॉजीटिव

 

देहरादून। बुधवार को प्रस्तावित विधानसभा सत्र के लिए विधायकों व मंत्रियों की जांच आज भी की गयी। आज जांच में उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता करन सिंह माहरा व भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी पाजिटिव पाये गये। सदन से ठीक पहले तीन लोगों के पाजिटिव पाये जाने से सत्ता के गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कल भी विधायकों व विधानसभा के स्टाफ की कोरोना जांच हुई थी, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष के स्टाफ के तीन लोग पाजिटिव पाये गये थे। कल हुए टेस्ट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय के तीन कार्मिक पाजिटिव पाए गए थे। आज भी तीन विधायक जिसमें एक मंत्री पाजिटिव पाये गये हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता के साथ ही भाजपा के आधा दर्जन विधायक कोरोना से ग्रसित पाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *