सर्राफ को गोली मारकर सोने से भरा बैग लूटा

 

देहरादून। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित ब्लैसिंग फार्म के पास सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर बदमाशों ने सोने से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल सर्राफ को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार चन्द्रबनी के पास सुनार की दुकान चलाने वाले सोपिकुल मंगलवार रात ब्लैंिसंग फार्म के आगे से गुजर रहे थे। उनके पास एक बैग था जिसमें सोना रखा था। बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर बैग छीनने लगे। सोपिकुल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *