G-KBRGW2NTQN बीडीसी सदस्य की उपचार के दौरान मौत – Devbhoomi Samvad

बीडीसी सदस्य की उपचार के दौरान मौत

टनकपुर। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र लधियाघाटी के ग्राम पंचायत मछियाड़ की क्षेत्र पंचायत सदस्या पुष्पा भट्ट (26) का उपचार के दौरान निधन हो गया है। पुष्पा की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक वह कुछ समय से बीमार चल रही थी। बुधवार को तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें उपचार हेतु राममूर्ति अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मृतका पुष्पा के पति प्रकाश चंद्र भट्ट संगीत शिक्षक हैं। वह अपने पीछे पति सहित दो महीने की बेटी छोड़ गई हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान भुवन राम, जिपं सदस्य कमला गोस्वामी, प्रू्व जिपं सदस्य भोला सिंह बोहरा, नवीन जोशी, रमेश भट्ट, सतीश कुमार, प्रताप राम, दिनेश भण्डारी, नवीन भण्डारी, रघुवर देउपा सहित पाटी ब्लॉक के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं समस्त ग्राम प्रधानों व ब्लॉक के सभी जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *