G-KBRGW2NTQN गंगा में बहे पांच लोग,एक की डूबने से मौत – Devbhoomi Samvad

गंगा में बहे पांच लोग,एक की डूबने से मौत

ऋषिकेश। हरियाणा बिलासपुर से ऋषिकेश आए छह यात्री लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते हुए पानी की तेज धारा में बह गए। जल पुलिस वा स्थानीय पुलिस द्वारा पांच युवकों को बचाया गया। एक युवक की गंगा नदी में डूबने से हुई मौत। मृतक की पहचान कपिल पुत्र बुधराम उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस वह एसडीआरओ द्वारा शव को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा से 6 यात्रियों का एक दल ऋषिकेश लक्ष्मण झूला पहुंचा और लक्ष्मण झूला घाट में गंगा नदी के किनारे सभी लोग नहाने लगे। अचानक तेज धारा में सभी लोग डूबने लगे। आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर नदी के किनारे तैनात जल पुलिस व स्थानीय पुलिस के जवानों ने बड़ी मुश्किल से 5 लोगों की जान बचाई। वही पानी की तेज धारा में कपिल पुत्र बुधराम निवासी खड़खड़ी थाना बिलासपुर जिला गुड़गांव हरियाणा बह गया। पुलिस व जल पुलिस द्वारा लगातार मृतक के शव को खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मृतक के डूबने की सूचना परिजनों को दे दी गई है। लक्ष्मण झूला थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मृतक की खोजबीन हेतु एसडीआरएफ के गोताखोरों को बुलाने हेतु संपर्क किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *