उमा भारती के पॉजिटिव आने से बदरीनाथ में हड़कंप

 

गोपेर। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के कोरोना पॉजिटिव आने से बदरीनाथ में भी हड़कंप मच गया है। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री हाल ही में बदरीनाथ तथा जोशीमठ के भ्रमण पर आई थी। बदरीनाथ में पूजा अर्चना के दौरान वह देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के संपर्क में रही। जोशीमठ में ज्योतिर्मठ, शंकराचार्य मठ सहित नृसिंह मंदिर के दर्शन के दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आई। यहां से लौटने के वक्त वह बुखार से पीडित हो गई। ऋ षिकेश तथा हरिद्वार के बीच असहज होने पर जांच कराने पर वह कोरोना पीडित पाई गई। हालांकि केदारनाथ तथा बदरीनाथ के दर्शन से पहले कराई गई टेस्ट रिपोर्ट वह निगेटिव आई थी। अब जबकि उमा भारती ने स्वयं ही ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव की जानकारी दी। चीला के पास बने एक आश्रम में उमा भारती ने खुद को आइसोलेट किया है। इससे बदरीनाथ तथा जोशीमठ में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि उमा भारती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर पंचायत द्वारा बदरीनाथ धाम में मंदिर परिसर तथा आस पास के क्षेत्रों को सेनेटाइज्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *