G-KBRGW2NTQN पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए मित्र के खिलाफ तहरीर – Devbhoomi Samvad

पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए मित्र के खिलाफ तहरीर

 

हल्द्वानी। महिला ने पुत्र की हत्या करने की आशंका जताते हुए उसके मित्र के खिलाफ तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोविन्दपुरम बिठौरिया नंबर 1 निवासी गीता नेगी ने मुखानी थाने में तहरीर दी है कि 25 सितंबर की सुबह उसका पुत्र नितेश नेगी अपने मित्र प्रतीक पनेरू पुत्र गिरीश चन्द्र पनेरू निवासी चीनपुर कुसुमखेड़ा के साथ साय करीब 5:20 बजे घूमने गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। 26 सितंबर को उसे जानकारी हुई कि उसके पुत्र का शव मोर्चरी में रखा गया है। हल्द्वानी मोर्चरी पहुंचने पर उन्होंने उसकी शिनाख्त की। महिला ने नितेश की हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि नितेश नेगी अपने मित्र प्रतीक पनेरू के साथ घर से गया था। प्रतीक पनेरू नशेड़ी किस्म का युवक है और उसी ने नितेश के साथ यह अप्रिय घटना की है। महिला ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *