G-KBRGW2NTQN महिला अपराधों को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करे प्रदेश सरकार: किशोर – Devbhoomi Samvad

महिला अपराधों को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करे प्रदेश सरकार: किशोर

 

देहरादून। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में अपराधियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की मांग की है। सहसपुर विस से कांग्रेस प्रत्याशी रहे किशोर उपाध्याय ने सहसपुर में हुई बलात्कार की घटना पर हरा क्षोभ व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंता जनक ही नहीं, अपितु ध्वस्त हो गई है। अस्थायी राजधानी के हृदय स्थल पर इस तरह की घटना प्रदेश पर कलंक है।
उपाध्याय ने प्रदेश सरकार से मांग की कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करे, जिससे अपराधियों को जल्दी से जल्दी अपनी करनी की सजा मिल सके। उपाध्याय ने कहा कि घटना की शिकार पीड़िता को सरकार सेवा भाव से सहायता प्रदान करे, जिससे पीड़िता सम्मान के साथ अपना जीवन निर्वाह कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *