G-KBRGW2NTQN कार्यकर्ताओं ने आभार जताया – Devbhoomi Samvad

कार्यकर्ताओं ने आभार जताया

रुद्रप्रयाग। भाजपा प्रदेश संगठन ने जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी देने पर संगठन का आभार जताया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी ने विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बगवाडी ने बताया कि जिले में श्रीमती कुँवरी बत्र्वाल को जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, भूपेन्द्र लाल, अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, मातवर बिष्ट अध्यक्ष किसान मोर्चा, अरविंद गोस्वामी अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बगवाडी, विजय कप्रवाण एवं सरला खण्डूरी के साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में महावीर पंवार जिम्मेदारी सौपी गई है। कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा आगामी विधान सभा चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा फतह हासिल करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *