G-KBRGW2NTQN कार दुर्घटना में शिक्षक की मौत, शिक्षिका जख्मी – Devbhoomi Samvad

कार दुर्घटना में शिक्षक की मौत, शिक्षिका जख्मी

थराली। ग्वालदम-थराली मार्ग पर थाला गांव के पास कार दुर्घटना में शिक्षक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में शिक्षक की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद अस्पताल में भर्ती कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्वालदम-थराली मार्ग पर थाला गांव के पास हुंडई कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें वाहन चला रहे शिक्षक नंदन सिंह गुसांई ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में दिवंगत शिक्षक की पत्नी मंजू देवी गुसांई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताया जा रहा है कि शिक्षिका को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया है। गुरुवार देर शाम बैजनाथ (बागेर) से अपने गांव देवराड़ा (थराली ब्लॉक) लौट रहे शिक्षक दंपति की कार (यूके 11-8384) थराली से करीब 8 किमी ग्वालदम की ओर थाला गांव के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें वाहन चला रहे शिक्षक नंदन सिंह गुसांई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पत्नी मंजू देवी को गंभीर हालत में थराली अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम केएस नेगी तथा थानाध्यक्ष डीएस पंवार राजस्व तथा पुलिस टीम को लेकर दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। इस दुर्घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *