G-KBRGW2NTQN बेरोजगारी से परेशान व्यक्ति ने तीन बच्चों समेत जहर गटका – Devbhoomi Samvad

बेरोजगारी से परेशान व्यक्ति ने तीन बच्चों समेत जहर गटका

 

अल्मोड़ा। बेरोजगारी से तंग और पत्नी की बेरुखी से परेशान एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर गटक लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात में चारों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। यहां तीनों बच्चों की हालत में कुछ सुधार देखने को मिला जबकि महिपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह मामला भिकियासैंण तहसील के मठखानी के रमौल बाखली (सराईखेत) का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के या बृहस्पतिवार रात सराईखेत निवासी महिपाल सिंह (40) ने खुद जहर गटकने के साथ ही बेटे हषर्पाल (13) व यशपाल (12) और बेटी हिमांशी (9) को भी जहर पिला दिया। बताया जा रहा है कि महिपाल की पत्नी कुछ दिन पहले दिल्ली चली गई थी। पत्नी के अलग रहने और अपनी बेरोजगारी से परेशान महिपाल पिछले कुछ दिनों से अवसाद में था। यह भी बताया जा रहा है कि महिपाल ने इससे पहले अपने दो बैलों को भी जहर खिला दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह चारों को बेसुध हालत में संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में चारों का इलाज बेस अस्पताल में चल रहा है। बेस अस्पताल सीएमएस ने बताया कि तीनों बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है, जबकि अभी भी महिपाल की हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *