G-KBRGW2NTQN कांग्रेसियों ने किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाई इंदिरा के शहादत और पटेल के जन्मदिन को – Devbhoomi Samvad

कांग्रेसियों ने किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाई इंदिरा के शहादत और पटेल के जन्मदिन को

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को पूरे प्रदेश में किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इंदिरा मार्केट स्थित स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मूर्ति एवं घंटाघर स्थित स्वर्गीय सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शनिवार को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस भवन में दोनों नेताओं के चित्रों पर माल्यापर्ण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही दोनों के देश के लिए किए गए बलिदान को याद करते हुए संपूर्ण समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके पश्चात उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में किसान अधिकार दिवस मनाने के लिए धरने पर बैठे। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि आज हम राष्ट्र एवं वि की महान जननायिका तथा देश की एकता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति मातृशक्ति स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं भारत के लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं। स्वर्गीय इंदिरा ने अपनी प्रतिभा कौशल एवं विद्यता से देश को प्रगति के पथ पर लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, हीरा सिंह बिष्ट, मातवर सिंह कण्डारी, शूरवीर सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, सूर्यकांत धस्माना, धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, हरिकृष्ण भट्ट, प्रदीप तिवारी, ताहिर अली, अजय सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, मथुरादत्त जोशी, विजय रतूड़ी मोंटी, विशाल मौर्य, सुधीर राय, कार्तिक चांदना, सुधीर सुनेहरा, सोनू तिवारी, राजेन्द्र थापा, अनिता निराला, रामकुमार थपलियाल, नीरज नेगी, मंजू चौधरी व सावित्री थापा आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *