G-KBRGW2NTQN कोटद्वार में भर्ती रैली 20 दिसम्बर से 2 जनवरी तक – Devbhoomi Samvad

कोटद्वार में भर्ती रैली 20 दिसम्बर से 2 जनवरी तक

 

कोटद्वार/लैन्सडोन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के सेना भर्ती कार्यालय द्वारा सेना भर्ती की नई तिथियां जारी कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार भर्ती बीस दिसंबर से दो जनवरी तक कोटद्वार में होगी। लैन्सडोन में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के भर्ती कार्यालय की जारी सूचना में में बताया गया है कि भर्ती रैली के लिए पांच नवंबर से चार दिसंबर तक आवेदन पत्र भरे जा सकते हैं व भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही भर्ती मैदान में प्रवेश मिल पायेगा। भर्ती निदेशक विनीत बाजपेयी ने कहा है कि कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में होने वाली इस भर्ती रैली में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी के साथ ही हरिद्वार व देहरादून जिलों के युवा भाग लेगें। कहा जिलेवार भर्ती रैली की जानकारी जल्द दी जायेगी। कहा रैली में भाग लेने वाले युवकों को फेस मास्क, हैंड ग्लब्स, सैनिटाइजर व पानी की बोतल लाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *