G-KBRGW2NTQN मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने जवानों का उत्‍साह बढ़ाया – Devbhoomi Samvad

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने जवानों का उत्‍साह बढ़ाया

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दीपावली आइटीबीपी और सेना के जवानों के बीच मनाया। उन्‍होंने जवानों को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने जवानों का उत्‍साह बढ़ाया ।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत दीपावली मनाने के लिए शनिवार सुबह 9,15 बजे हर्षिल के हैलीपैड पर पहुंचे। यहां से सात किलोमीटर बॉर्डर की ओर कोपांग अग्रिम चौकी पर पहुंचे। यहां 35वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीरों ने गर्मजोशी से सीएम का स्वागत किया। करीब सौ हिमवीरों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से मिठाई खिलाई। इस दौरान सीएम ने अग्रिम चौकी के परिसर में हिमवीरों को संबोधित किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई।
कोपांग के बाद मुख्यमंत्री हर्षिल में सेना की सिख रेजीमेंट और 9 और 21 बिहार रेजीमेंट के जवानों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जवानों को दीवाली की बधाई देते हुए कहा कि सुदूर बर्फीली चोटियों पर सेना के जवान मुस्तैदी के साथ देश की रक्षा में तैनात रहे हैं, जिसके कारण देशवासी सुख शांति से दीपावली का त्योहार मना रहे हैं। दीवाली रोशनी का त्योहार है। यह अच्छाई की रोशनी फैलाता है और डर को दूर भगाता है। सभी जवान अपनी प्रतिबद्धता और अनुशासन के जरिये आमजन के मन में सुरक्षा और निडरता की भावना दे रहे हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *