बड़े दल से कोई तालमेल नहीं करेगी सपा

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को इटावा में ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी 2022 में छोटे दलों से गठजोड़ करेगी, लेकिन किसी बड़े दल से कोई तालमेल नहीं करेगी। अखिलेश ने साथ ही ऐलान किया कि चाचा शिवपाल यादव के लिये इटावा की जसवंतनगर की सीट सपा ने छोड़ दी है। यही नहीं सरकार बनने पर उनको कैबिनेट मंत्री बनाया जायेगा। यही नहीं, अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी को एडजस्ट करने के बारे में भी विचार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *