G-KBRGW2NTQN सीएम ने किया पशुपालन विभाग का टोल फ्री नंबर लॉन्च – Devbhoomi Samvad

सीएम ने किया पशुपालन विभाग का टोल फ्री नंबर लॉन्च

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सचिवालय में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग का टोल फ्री नम्बर 1800-120-8862 लॉन्च किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम स्वरोजगार योजना के तहत पशुपालन विभाग द्वारा रोजगार सृजन के लिए किये जा रहे कायरे की प्रतिमाह राज्य स्तर पर समीक्षा की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए कॉपरेटिव बनाये जाय। जिससे पशुपालक दूध उत्पादन और उसकी मार्केटिंग का कार्य करेंगे तो उनके शुद्ध लाभ में वृद्धि होगी। दूध और उससे बनने वाले उत्पादों के लिए ग्रोथ सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, इसके लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटे, इस दिशा में पशुपालन विभाग को ध्यान देने की जरूरत है। सालभर में कई दुर्घटनाएं घास लाते समय गिरने एवं जंगली जानवरों की वजह से हो जाती हैं।
बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंतण्रकार्यक्रम के तहत 17.34 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत वर्ष 2020-21 के लिए केन्द्र ने 16 करोड़ 80 लाख रु. जारी किए हैं। पशुधन बीमा योजना के तहत 77 हजार से अधिक पशुओं को बीमा किया गया है। खुरपका एवं मुंहपका रोग को 2025 तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फिशरीज के लिए फंडिग बढ़ाई जाय। ट्राउट फाìमग को बढ़ावा दिया जाय। मत्स्य पालन के क्षेत्र में कार्य करने के लिए लोग रूचि दिखा रहे हैं। इसमें कम खर्च पर अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन में कम लागत में अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाय। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत 43.10 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के संचालन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। तीन करोड़ रूपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। राज्य समेकित सहकारिता विकास परियोजना के अन्तर्गत मात्स्यिकी विकास हेतु कुल 164 करोड़ रूपये स्वीकृत हुए हैं। ट्राउट फाìमग हेतु चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेर एवं पिथौरागढ़जनपदों का चयन किया गया है। राज्य समेकित सहकारिता विकास परियोजना के अन्तर्गत मत्स्य के क्षेत्र में 3200 से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री रेखा आर्या, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, एचसी सेमवाल, अपर सचिव डॉ. वी. षणमुगम, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ. पराग मधुकर धकाते आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *