G-KBRGW2NTQN कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला – Devbhoomi Samvad

कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

देहरादून। किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन और आंदोलनरत किसानों के साथ हरियाणा व दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए र्दुव्‍यवहार के विरोध में दून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
शनिवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एस्लेहॉल चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इससे पूर्व कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने  केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। हरियाणा व दिल्ली में किसानों पर की कई कार्यवाही की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार पर  किसान विरोधी कानून को कोविड-19 काल में पास करवाने का आरोप लगाया। कहा कि इन कानूनों को बनाकर मोदी ने यह साबित कर दिया कि उनकी सरकार के केवल पूंजीपतियों के हितों के बारे में सोचती है। किसानों से उन्हें कोई लेना देना नहीं है।
पुतला फूंकने वालों में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व काबिना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, मातवर सिंह कंडारी, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रमोद कुमार सिंह, गोदावरी थापली, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष  लाल चन्द शर्मा, जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी,संजय किशोर, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह,प्रमोद कुमार,गरिमा दासोनी, म्आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *