G-KBRGW2NTQN सत्ता वापसी को तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता:महाराज – Devbhoomi Samvad

सत्ता वापसी को तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता:महाराज

कर्णप्रयाग। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा सरकार की सत्ता वापसी के लिए अभी से कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। चमोली जिले के भ्रमण पर पहुंचे सतपाल महाराज का कर्णप्रयाग में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि 2022 में भाजपा सरकार की सत्ता वापसी के लिए कार्यकर्ताओं को जोरदार तैयारियों में अभी से जुटना होगा। उन्होने कहा कि पार्टी की मजबूती और सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में तेजी से काम करना होगा।
उन्होने कहा कि सरकार आम लोगों की अपेक्षाओं के अनुसार काम कर रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में भी सहयोग करना होगा। कहा कि समस्याओं के निदान की दिशा में गंभीरता से पहल होनी चाहिए। इससे ही आम लोगों का पार्टी तथा सरकार से भरोसा बना रहेगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए निस्तारण पर जोर दिया। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई मांगों को भी पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी, नगराध्यक्ष नवीन नवानी, जिला महामंत्री समीर मिश्रा व नवल भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी महाबीर सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि किशोरी प्रसाद रतूड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *