G-KBRGW2NTQN उक्रांद का निर्णय संकल्प दिवस के रूप में मनायेंगे बडोनी की जयंती – Devbhoomi Samvad

उक्रांद का निर्णय संकल्प दिवस के रूप में मनायेंगे बडोनी की जयंती

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य आंदोलन के प्रणोता व पर्वतीय गांधी स्व. इंद्रमणि बड़ोनी की 95वीं जयंती (24 दिसंबर) को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन दल के कार्यकर्ता घंटाघर स्थित स्व. बडोनी की प्रतिमा के पास एकत्र होकर प्रसाद स्वरूप हलुआ वितरित भी करेंगे। यह जानकारी यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने दी है। कहा कि पृथक राज्य प्राप्ति के लिए हुए आंदोलन का नेतृत्व पर्वतीय गांधी के रूप में पहचाने जाने वाले इंद्रमणि बडोनी ने किया था। उनका सपना था कि उत्तराखंड एक खुशहाल व स्वावलंबी राज्य बने। अलग राज्य बनने के बाद युवाओं को यहीं पर रोजगार मिलेगा। उनका मानना था कि कृषि व फल उद्यान राज्य की आय का बड़ा स्रेत होंगे। लेकिन राज्य गठन के दो दशक बाद भी हालात जस के तस हैं। बताया कि स्व. बडोनी की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाकर उनके सपनों के अनुरूप राज्य को संवारने का संकल्प लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *