G-KBRGW2NTQN जनता के उम्मीदों पर सौ प्रतिशत खरी है राज्य सरकार : त्रिवेंद्र – Devbhoomi Samvad

जनता के उम्मीदों पर सौ प्रतिशत खरी है राज्य सरकार : त्रिवेंद्र

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर राज्य सरकार सौ प्रतिशित खरी उतरी है। चुनाव में उन्होंने जो वादे किए थे ह उन पर वह खरे उतरे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने का जो संकल्प लिया था उस पर पूरी ताकत के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। प्रदेश में महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने के लिए उन्हें स्वरोजगार की दिशा में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म दिवस पर राज्यमंत्री राजपाल सिंह रावत और भाजपा के बालावाला मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्यमंत्री ने कार्यकम को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कोविड से बचाव के नियमों का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। आप भी अपना ध्यान रखें। बता दें कि गत दिवस मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत कोरोना पाजिटिव आ गए थे, और अब होम आइसोलेन में हैं। आवास से ही उन्होंने अपने शुभचिंतकों को संबोधित किया।
अपने वचरुअल संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई ग्रोथ सेंटरों में महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं। ग्रोथ सेंटर में बेहतर कार्य करने वाली लोहाघाट की महिलाओं का सीएम ने उदाहरण दिया तो पहाड़ी रसोई के जरिए पचास लोगों को रोजगार देने वाली पूजा तोमर की भी बात कही। वहीं प्रदेश की उर्गम घाटी में संचालित महिला समूह का भी मुख्यमंत्री ने जिक्र किया। कहा कि लीसा और प्लास्टिक के बेहतर उपयोग पर भी काम हो रहा है। सरकार का लक्ष्याहर से लेकर दूरस्थ गांवों का भी विकास करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां बहनों का आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना जरूरी है। सरकार ने स्वामित्व योजना के जरिए महिलाओें को पति की सम्पत्ति में सहभागी बनाया है। इस अवसर पर डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा की राज्य सरकार ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं और पूरे राज्य का चौतरफा विकास किया है। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब राज्य में विकास के सर्वाधिक रिकार्ड कार्य हुए हैं। कार्यक्रम को नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, राज्यमंत्री शिवप्रसाद मंमगाई, करण वोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक राज पंवार, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सविता पंवार, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के साथ ही मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे महामंडलेवर श्री श्री 1008 बाबा अरुण गिरी जी महाराज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *