G-KBRGW2NTQN कांग्रेस हमेशा पूर्व सैनिकों के साथ है खड़ी : धस्माना – Devbhoomi Samvad

कांग्रेस हमेशा पूर्व सैनिकों के साथ है खड़ी : धस्माना

देहरादून। पूर्व सैनिक कर्मचारी संगठन सैनिक कल्याण उत्तराखंड के अध्यक्ष पूर्व सूबेदार मेजर गजपाल सिंह नेगी ने कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना से मुलाकात की। इस अवसर पर धस्माना ने कहा कि कांग्रेस सैनिकों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है और उनके साथ हमेशा खड़ी है़।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सैनिकों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया। कांग्रेस ने उपनल व सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना कर पूर्व सैनिकों की भावनाओ के अनुकूल कार्य किया है। भाजपा ने कोरे वायदे कर पूर्व सैनिकों को गुमराह किया है जिसका जीता जागता उदाहरण वर्तमान त्रिवेंद्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों की उपेक्षा है। आज प्रदेश का पूर्व सैनिक कांग्रेस की तरफ टकटकी लगाए हुए देख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन सरकार जिसके मुखिया हरीश रावत थे ने सैनिकों के कल्याण हेतु विभागों में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार ने विभागों में समायोजन पर रोक लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सैनिकों के नाम पर केवल लाभ लेना चाहती है लेकिन कांग्रेस ने सैनिकों के कल्याण के प्रति गम्भीरता दिखा कर कार्य किए हैं। इस अवसर पर पूर्व सैनिक कर्मचारी संगठन सैनिक कल्याण उत्तराखंड के अध्यक्ष गजपाल सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व सैनिकों के हितों के प्रति भाजपा गम्भीर नहीं है और केवल उनसे राजनैतिक लाभ लेना चाहती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *