G-KBRGW2NTQN कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : संजय किशोर – Devbhoomi Samvad

कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : संजय किशोर

विकासनगर। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक सोमवार को तिलक भवन कार्यालय विकासनगर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष कांग्रेस संजय किशोर महेन्द्रू ने शिरकत की। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। कार्यकताओं की मेहनत व उनके प्रयासों के कारण आज कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ केन्द्र व राज्य में विपक्ष की राजनीति कर रही है। कहा कि संगठन को प्रत्येक बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि झूठ की बुनियाद ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। आने वाले दिनों में भाजपा का अर्स से फर्स पर आना तय है। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की वापसी तय है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष कांग्रेस शम्मी राजीव शर्मा, प्रकाश, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कुसुम कौशल, शशि चौहान, रेखा रमोला, आराधना, गिरीश सप्पल हन्नी, बलजीत सिंह, अजीम डोभाल, प्रशांत शर्मा, बेलीराम ठाकुर, विशेष शर्मा, वैभव गुप्ता, सजल अग्रवाल, यश शर्मा, रिंकू कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। वहीं साहिया में ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस अजय नेगी की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में रविन्द्र सिंह तोमर, मोहित तोमर, मोहर सिंह नेगी, दीवान सिंह, अजरुन सिंह, संजय चौहान, गोपाल वर्मा, श्यामदत्त वर्मा, वर्धमान तोमर, अनिल तोमर, मामू खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *