G-KBRGW2NTQN दीपक जोशी को पुन:सचिवालय संघ की कमान – Devbhoomi Samvad

दीपक जोशी को पुन:सचिवालय संघ की कमान

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ के प्रतिष्टपूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी पुन: ताजपोशी हो गयी है , उपाध्यक्ष पर सुनील लखेडा, महासचिव पर विमल जोशी ने अपनी जीत दर्ज करायी । वही  कोषाध्यक्ष बच्ची सिंह,प्रचार सचिव राकेश महर,सम्प्रेक्षक अरविन्द कुमार निविरोध चुने गये। आज शुक्रवार को सचिवालय संघ के चुनाव में आज काटें की टक्कर में दीपक जोशी मात्र 09 वाटो से जीत हासिल की जोशी  को 492  नरेन्द्र प्रसाद रतूड़ी 483 मिले वही तीसरे प्रत्याशी बलवन्त सिंह जयाडा को 27 वोट पर  ही सन्तोष करना पड़ा।   उपाध्यक्ष पद पर  सुनील लखेड़ा एकतरफा मुकाबले में अपने  दोनों प्रतिद्वद्वियों को एक तरफ परास्त किया। सुनील लखेड़ा को 641 विजेन्द्र सिंह को191  व अरविन्द  164 मत प्राप्त हुए। वही महासचिव पद पर विमल जोशी ने 38 मतों से जीत हासिल की  विमल जोशी को 317, राकेश जोशी 279 और प्रदीप पपनैं को 225 मत ब्योमकेश दूबे को 180 प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव दो पदो के लिए चुनाव मैदान में तीन प्रत्यशी थे जिनमें अनिल कुमार उनियाल को 564, चन्दन सिंह विष्ट को 504 वोट लेकर जीत हासिल की वही शुभम 486 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे  रहे। कोषाध्यक्ष बच्ची सिंह,प्रचार सचिव पद पर राकेश सिंह महर, समप्रेक्षक पद पर  अरविंद कुमार, वही सदस्य कार्यकारिणी के पदों के लिए लेखा संवर्ग से अमित शर्मा, कंप्यूटर अपरेटर संवर्ग से संदीप सिंह बिष्ट, सचिवालय सहायक संवर्ग के दो पदों के लिए मात्र जगदीश सिंह डसीला ने अपनी जीत निरविरोध दर्ज करायी वही अलग अलग 11 संवर्ग पर सदस्य कार्यकरणी के लिए किस प्रत्याशी ने अपने नांमाकन नही भरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *