G-KBRGW2NTQN 367 नई आशा कार्यकत्रियों की होगी भर्ती – Devbhoomi Samvad

367 नई आशा कार्यकत्रियों की होगी भर्ती

देहरादून। देहरादून। प्रदेश में 367 नई आशा कार्यकत्रियों की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में कार्यरत 565 नई आशा कार्यकत्रियों को वर्ष 19-20 और 20-21 की प्रोत्साहन राशि 2.71 करोड़ जारी करने को हरी झंडी दे दी है। साथ ही वर्ष 20-21 में जिलों में 367 नई आशा कार्यकत्रियों की नियुक्ति के लिए चयन की भी सहमति दी है। इन आशा कार्यकत्रियों की नियुक्ति होने पर 88 लाख 8 हजार प्रतिवर्ष वित्तीय भार पड़ेगा। चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को प्रदेश में कार्यरत 565 नई आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि दिए जाने के लिए प्रशासनिक स्वीति किए जाने का प्रस्ताव उपलब्ध कराया था। कार्मिक विभाग ने भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आशा कार्यकत्रियों के चयन किए जाने का परामर्श इस शर्त के साथ प्रदान किया जाना प्रस्तावित किया कि इसमें पहले वित्त विभाग की सहमति ली जाए। मुख्यमंत्री ने बतौर वित्त मंत्री इस प्रस्ताव पर सहमति दी है। साथ ही वर्ष 20-21 में 367 नई आशा कार्यकत्रियों की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया को भी हरी झंडी दे दी है। उत्तरकाशी व चमोली में पीएचसी के लिए 24 लाख से ज्यादा धन मंजूर: मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में जिला उत्तरकाशी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (टाइप ए)  जखोल के प्रथम चरण के निर्माण कार्य के लिए 11.16 लाख तथा चमोली जिले के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (टाईप-ए) नंदप्रयाग के भवन निर्माण के लिए प्रथम चरण के निर्माण कार्यों के लिए 13.17 लाख की राशि जारी करने पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *