G-KBRGW2NTQN रोडवेज कमर्चारियों ने की रेस्टोरेंट संचालक महिला के साथ छेड़छाड़ – Devbhoomi Samvad

रोडवेज कमर्चारियों ने की रेस्टोरेंट संचालक महिला के साथ छेड़छाड़

देहरादून। आइएसबीटी पर रोडवेज कमर्चारियों द्वारा एक रेस्टोरेंट संचालक महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपित कर्मचारियों का विरोध करते हुए उन्हेंं थप्पड़ भी मारे। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। महिला ने आरोपित कर्मचारियों के विरुद्ध आइएसबीटी पुलिस चौकी में तहरीर दी थी, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों के दवाब में महिला ने समझौता कर लिया। आरोपित कर्मचारी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारी बताए जा रहे। घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस चौकी में दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह विधवा है। उसके साथ दो बच्चे और एक रिश्तेदार युवती भी रहते हैं। सभी लोग आइएसबीटी पर ही गुजर-बसर करते हैं। आरोप है कि शनिवार देर रात रोडवेज का एक कर्मचारी उनके रेस्टॉरेंट पर आया और बदसलूकी करने लगा। महिला के विरोध करने पर एक और कर्मचारी वहां आ गया और छेड़छाड़ की। आरोप है कि दोनों कर्मचारी नशे में धुत थे।  इनमें एक रोडवेज का समयपाल बताया जा रहा, जो रोडवेज इम्पलाइज यूनियन का पदाधिकारी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *