30 जनवरी से ऋषिकेश- जगन्नाथ पुरी तक नई रेल

ऋषिकेश। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पहले स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश को लंबी दूरी की नई रेल सेवाओं का तोहफा मिलने लगा है। इस माह 30 जनवरी से ऋषिकेश- जगन्नाथ पुरी तक संचालित होने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस का संचालन भी ऋषिकेश से शुरू होने जा रहा है। रेलवे ने कंलिंगा उत्कल एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी करने के साथ पंजीकरण भी शुरू कर दिए हैं। प्रतिदिन संचालित होने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस 30 जनवरी से प्रात: 5:35 मिनट पर योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *