G-KBRGW2NTQN हमारा अतीत गौरवशाली, करते रहे जनता की सेवा : प्रीतम – Devbhoomi Samvad

हमारा अतीत गौरवशाली, करते रहे जनता की सेवा : प्रीतम

हमारा अतीत गौरवशाली, करते रहे जनता की सेवा : प्रीत
देहरादून। गणतंत्र दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस से बहुत अपेक्षायें हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम आदमी को केन्द्र में रखकर विकास की योजनायें बनाई हैं। कांग्रेस भवन के साथ ही अन्य स्थानों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक उसने हमेशा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के इसी स्वर्णिम इतिहास और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करना है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। हमें समाज के सभी वगोर्ं को साथ लेकर चलते हुए पिछड़े से पिछड़े क्षेत्र, दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र में अल्पसंख्यकों, दलितों, किसानों, महिलाओं को विकास का लाभ पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने कई चुनौतियां हैं हमारे सामने कितनी भी कठिनाईयां आयें कांग्रेस ने देश को एक रखने के साथ-साथ देश को आगे बढ़ाने के काम को लगातार किया है वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन तमाम कठिनाईयों में अपने धैर्य एवं संयम को बनाये रखा जिसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *