G-KBRGW2NTQN चार साल में शिक्षा और स्वास्थ्य सेक्टर में एतिहासिक कार्य: त्रिवेंद्र – Devbhoomi Samvad

चार साल में शिक्षा और स्वास्थ्य सेक्टर में एतिहासिक कार्य: त्रिवेंद्र

जल्दी ही राज्य को चार सौ से ज्यादा डाक्टर मिलेंगे
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दावा किया है कि राज्य सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।  उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हो या फिर स्वास्थ्य के क्षेत्र में। उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता बताया।  स्वास्थ्य की सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए 132 एंबुलेंस आने जा रही है। इसके अलावा 720 नए चिकित्सकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि नई भर्ती से राज्य को चार सौ से अधिक चिकित्सक मिल सकेंगे।  यह दावा सीएम ने बुधवार को सर्किट हाउस में तमाम विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद एक पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धिया गिनाई। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी पहली प्राथमिकता में बताया। उन्होंने कहा कि 12वीं तक के लिए एनसीईआरटी का पाठयक्रम लागू कर दिया गया है। यह पाठयक्रम सबसे बेहतर माना जाता है। पांच सौ विद्यालयों में वचरुवल क्लास की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण सभी जगह शुरू नही हो सकी है। कहा कि उच्च शिक्षा में देश के किसी भी राज्य में उच्च शिक्षा में 97 प्रतिशत फैकल्टी नहीं है, लेकिन उत्तराखण्ड में 97 प्रतिशत फैकल्टी है। कहा कि जब चार साले पहले कॉलेज में 60 प्रतिशत ही भवन थे। इस समय 70 से अधिक प्रतिशत कॉलेज के अपने भवन बन चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्षो के कार्यकाल के दौरान सबसे अधिक सड़के बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *